फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP and Congress Councilors Clash in Mathura Municipal Board Meeting

मथुरा: नगर निगम की बोर्ड बैठक में भिड़े भाजपा और कांग्रेस पार्षद, जमकर हुई हाथापाई

Thu, 09 Oct 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 PM IST
सार

मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए। इस दौरान हाथापाई तक हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
BJP and Congress Councilors Clash in Mathura Municipal Board Meeting
मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कान्हा की नगरी के विकास के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक अखाड़े में बदल गई। विकास के बजाय भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस पार्षद धनंजय चौधरी पर चटनी फेंकने से बात हाथापाई तक जा पहुंची। विकास कार्यों पर चर्चा के लिए जो समय निर्धारित था, वह विवाद शांत कराने में ही बीत गया। बोर्ड ने किसी तरह 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जबकि चार प्रस्ताव निरस्त कर दिए।
विज्ञापन


भूतेश्वर स्थित मुकुंद धाम में नगर निगम बोर्ड की बैठक की शुरुआत सामान्य रूप से हुई। जैसे ही शहर में विकास कार्यों की धीमी गति और लचर सफाई व्यवस्था पर बात आई तो माहौल गरमाने लगा। वार्ड-63 के पार्षद संजय अग्रवाल ने उनके क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। यह भी बताया कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की, उल्टा उनके क्षेत्र में कार्य रुकवा दिए गए। इतना सुनते ही कांग्रेस पार्षद धनंजय चौधरी व अन्य कुछ पार्षदों ने डबल इंजन सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर सदन में मौजूद भाजपा पार्षद अभिजीत और कुलदीप पाठक ने विरोध किया तो बात हंगामे तक जा पहुंची।
विज्ञापन


कई पार्षद एकजुट हो गए और नारेबाजी कर रहे कांग्रेस पार्षदों को बाहर भेजने की मांग पर अड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का मुक्की और फिर हाथापाई होने लगी। इसी बीच किसी ने मेज पर रखी चटनी उठाकर कांग्रेस पार्षद धनंजय चौधरी पर फेंक दी, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक हाथापाई चलती रही। महापौर विनोद अग्रवाल की बार-बार अपील के बाद भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं था। पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करते रहे। करीब 10 मिनट बाद सदन में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने पुलिसकर्मियों की सहायता से विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हंगामे के बीच ही किसी तरह विकास के 44 प्रस्तावों में से 40 पास कर दिए गए। इसमें आधा सैकड़ा गलियों और नालियों के निर्माण के साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए जमीन आवंटन जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। किसी विशेष योजना के लिए न तो चर्चा हो सकी और न ही ऐसा कोई उल्लेखनीय प्रस्ताव पास हो सका। बैठक में मंच पर नगर आयुक्त जग प्रवेश, महापौर विनोद अग्रवाल, उपसभापति मुकेश सारस्वत, पार्षद दल के उपनेता बालकृष्ण चतुर्वेदी मौजूद रहे।

1492 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट हुआ पास
बोर्ड की बैठक में पुनरीक्षित बजट का भी प्रस्ताव रखा गया। निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1073 करोड़ का मूल बजट प्रस्तावित किया गया था। विकास कार्यों की संख्या और लागत बढ़ने के चलते यह बजट बढ़ गया। इसके लिए बोर्ड की बैठक में 1492 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। सदन ने इसे पास कर दिया। इस दौरान पार्षद राकेश भाटिया, चंदन अहूजा, नीलम गोयल, जितेंद्र, देवेंद्र, सरस्वती धर्मेश नौहवार, वैभव अग्रवाल, सुमित गौतम, शशांक शर्मा समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।

ये मुख्य प्रस्ताव हुए पास
- जैंत में हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- भूतेश्वर पर रेलवे लाइन चौड़ीकरण के लिए भूमि स्थानांतरण
- कृष्णा नगर में उत्सव भवन और मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण
- मथुरा बांगर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- दो ई-सिटी बस स्टेशन निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- महोली में कल्याणमंडपम के निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- वार्ड संख्या 44 राधिका विहार मीट प्रतिबंधित क्षेत्र में शामिल
- 49 सड़कों और नालियों के निर्माण की स्वीकृति
- महोली में दो मंजिला मल्टीपर्पज डिजास्टर शेल्टर होम के लिए भूमि आवंटन
- सुनरख बांगर में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण के लिए भूमि आवंटन
- शहजादपुर सोनई में एनर्जी पार्क विकसित करने के लिए भूमि आवंटन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed