फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bitch is 50 to 60 percent scorched, police got her medical done

Mathura News: 50 से 60 प्रतिशत झुलसी है कुतिया, पुलिस ने कराई डॉक्टरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bitch is 50 to 60 percent scorched, police got her medical done
मथुरा। सिरफिरे युवक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) डालकर जलाई गई कुतिया का सोमवार को वेटरनेरी विवि में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि करीब ५० से ६० प्रतिशत झुलसी है। कुतिया की मरहम-पट्टी के अलावा दवाई दी जा रही है। अहीरपाड़ा के आसपास के लोग इस कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के अहीरपाड़ा में १९ जनवरी की रात ९.३० बजे देवेश ने कुतिया को थिनर डालकर इसलिए जला दिया कि उसने उसे काट लिया था। यहां से भागी कुतिया को रविंद्र भारद्वाज के मकान के पास भी युवक ने जलाने की कोशिश की थी। इससे रविंद्र का दरवाजा जल गया था। दूधिया मुकेश निवासी सदर बाजार ने कुतिया को अपनी जैकेट डालकर बुझाई थी। उसका इलाज भी करवाया था। रविंद्र की तहरीर पर पशु प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार की देर रात को निजी मुचलके पर छोड़ दिया था। इसके बाद कुतिया गायब हो गई थी जो बाद में लौट आई। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि सोमवार को कुतिया की डॉक्टरी कराई गई है वह ५० से ६० प्रतिशत तक जली है। जल्द ही मामले की चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी। घटना के बाद कुतिया के तीन पिल्लों की मौत हो चुकी है जबकि दो पिल्ले पहले ही मर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed