फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   birds parts sell online

देश के राज्यों में ऑनलाइन बिक रहे थे अंग, वन विभाग बेखबर

Sun, 08 Dec 2019 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
birds parts sell online
फोटो 41आर कंसखार स्थित कण्ठी माला की दुकान से अवैध सामान की छानबीन करते राजस्थान वन विभाग की टीम एव - फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में काफी सालों से रमेश चंद, दिनेश तस्वीर व कंठीमाला, कंसखार में काफी सालों से वन्य जीवों के अंग की बिक्री बेखौफ हो रही थी। वन्य जीवों के अंगों की बिक्री ऑनलाइन होने के बाद भी किसी को भनक तक नहीं लगी। देश के कई राज्यों में राजस्थान, गुजरात, मध्य-प्रदेश, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में यह वन्य जीवों के अंगों की बिक्री हो रही थी, पर मथुरा वन विभाग की टीम इन सबसे बेखबर थी।
विज्ञापन

राजस्थान के झुनझुनू वन विभाग की टीम अगर इसका खुलासा नहीं करती तो वन्य जीवों के अंग बेखौफ बिकते रहते थे। बताया जाता है कि तांत्रिक विद्या के लिए इन अंगों की बिक्री बेखौफ की जा रही थी। अब मथुरा के वन विभाग की टीम अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि पूरा काम तो राजस्थान की वन विभाग की टीम ने किया। अभी तक कोतवाली में बैठी गुजरात और राजस्थान वन विभाग की टीम मथुरा वन विभाग के साथ बड़ी मात्रा में बरामद हुए नाखूनों आदि अंगों की गिनती कर रही थी।
विज्ञापन

वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा
मथुरा। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया दुकान स्वामी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि अभी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस रैकेेट में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के आईजी पहुंचे, अंग जांच को जाएंगे देहरादून
मथुरा। बड़ी मात्रा में अंग बरामद होने पर वन विभाग आगरा के आईजी वीसी प्रवीन राव भी कोतवाली पहुंच गए। आईजी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए और खुलासे का दावा किया। बरामद अंगों को जांच के लिए देहरादून की लैब भेजा जाएगा।

यह हुआ बरामद
-शेर के नाखून-908 (छोटे-बड़े पीस)
-बिल्ली का जेर-12 पीस
-मॉनीटर लिजार्ड (विषखपरिया)-1255 पीस
-कस्तूरी-एक पैकेट (17)
-समुद्री पेड़ की जड़ (सीफैन)-818 नग
-कोबरा सांप की कैंचुरी-एक
-शंख-तीन पीस

मथुरा। कंठी माला की दुकान में मिले शेर के नाखूनों को देखते वन विभाग के अधिकारी।

मथुरा। कंठी माला की दुकान में मिले शेर के नाखूनों को देखते वन विभाग के अधिकारी।- फोटो : MATHURA

फोटो 39आर कंसखार स्थित कण्ठी माला की दुकान में अवैध सामान को तलाशते पुलिसकर्मी। दुकान के बाहर खड़?

फोटो 39आर कंसखार स्थित कण्ठी माला की दुकान में अवैध सामान को तलाशते पुलिसकर्मी। दुकान के बाहर खड़?- फोटो : MATHURA

मथुरा। कंठी माला की दुकान से मिले वन जीव के अवशेष को कोतवाली में बोरों को चैक करता पुलिसकर्मी।

मथुरा। कंठी माला की दुकान से मिले वन जीव के अवशेष को कोतवाली में बोरों को चैक करता पुलिसकर्मी।- फोटो : MATHURA

फोटो 36आर कंसखार स्थित कण्ठी माला की दुकान से मिले वन जीव के अवशेष के बारे में राजस्थान से आये वन वि?

फोटो 36आर कंसखार स्थित कण्ठी माला की दुकान से मिले वन जीव के अवशेष के बारे में राजस्थान से आये वन वि?- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed