फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Biochemistry paper easy Physics numericals raise heart rates

Mathura News: बायो-केमिस्ट्री आसान, फिजिक्स के न्यूमेरिकल ने बढ़ाई धड़कन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry paper easy Physics numericals raise heart rates
मथुरा। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। अधिकांश छात्रों का मानना था कि इस बार का पेपर पिछली बार (रद्द हुई परीक्षा) की तुलना में कठिन था। पेपर में बायो के 90, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 सवाल पूछे गए थे। नेगेटिव मार्किंग के डर से छात्रों ने काफी संभलकर उत्तर दिए।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, बायो और केमिस्ट्री का सेक्शन तो आसान और सामान्य रहा, लेकिन फिजिक्स के न्यूमेरिकल काफी लंबे (लेंथी) थे, फिजिक्स के लंबे सवालों ने उन्हें खूब छकाया। जिसके कारण अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी कम महसूस हुआ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को आयोजित री-नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा जनपद के छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

प्रशासन सतर्क नजर आया : भीषण गर्मी और पिछली परीक्षा के अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन बेहद सतर्क नजर आया। सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जिले में कुल 90.71 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 314 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चली इस परीक्षा में इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया था। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्रवेश प्रक्रिया आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article