फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bikers, chalan, police, two, mathura

दोपहिया वाहनों पर अब सिंगल सवारी, दो के बैठने पर खैर नहीं

Sat, 23 May 2020 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
bikers, chalan, police, two, mathura
दो पहिया वाहन पर दो सवारी चलने वालों का चालन करती पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सावधान! अगर आप बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लिए ही करें। यदि आपने उस पर किसी और को बैठा लिया तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपकी जेब ढीली कर देंगे। ऐसा कोरोना वायरस को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की वजह से किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 के अंतर्गत शासन ने अब जबकि बाजार खोल दिए हैं तो कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। इन्हीं में से एक प्रतिबंध बाइक पर सिर्फ दो सवारी बैठने पर है। जिसके अनुसार बाइक पर केवल एक सवारी बैठ सकती है। यदि दो होंगे तो ट्रैफिक पुलिस चालान कर देगी।
विज्ञापन

शासनादेश में यह भी है कि यदि बाइक पर एक पुरुष के साथ एक महिला बैठी है और महिला ने यदि मास्क लगा रखा है तो उसका चालान नहीं होगा। पुलिस इसे अभियान के तौर पर ले रही है। एसपी यातायात ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोरोना के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया में सिर्फ तीन लोग
चार पहिया वाहन में सिर्फ चालक सहित तीन लोगों के बैठने की अनुमति है। आगे चालक तथा पीछे दो लोग बैठ सकते हैं। इस पर भी शर्त है कि सभी ने मास्क भी लगा रखा हो। वहीं ऑटो में कुल तीन लोग तथा टेंपो में एक चालक तथा चार सवारी ही बैठ सकेंगी।

दो माह में 3.42 करोड़ का चालान
22 मार्च से 22 मई तक ट्रैफिक पुलिस ने करीब 18 हजार से अधिक बाइकों का चालान किया। कुल मिलाकर 26224 वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने नकद 10 लाख 9 हजार 800 रुपये की रकम वसूल की, जबकि लोगों पर अभी लंबित समन शुल्क के रूप में 3 करोड़ 32 लाख 42 हजार 450 रुपये बकाया हैं। टीआई अशोक कुमार ने बताया कि हम बकाए शुल्क की वसूली के भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed