फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bihari ji

महिला पुलिसकर्मी से श्रद्धालु ने की धक्का मुक्की, अंगुली तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bihari ji
वृंदावन। ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार को आई महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की की। धक्का मुक्की में महिला पुलिसकर्मी के हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। दर्द के कारण महिला पुलिसकर्मी रो पड़ी। सोमवार की शाम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ थी। लोग दर्शन के लिए आपाधापी कर रहे थे। कुछ लोग रैलिंग को लांघकर मंदिर में पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गेट नंबर एक के पास सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी कल्पना की महिला श्रद्धालु से बहस हो गई। आरोप है कि श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की कर उसका हाथ मरोड़ दिया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मी के हाथ की अंगुली फ्रैक्चर हो गई। महिला पुलिसकर्मी ने मंदिर परिसर में स्थित डॉक्टरों से उपचार कराया। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed