फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bihar election result has been celebrated in mathura

कांग्रेस, राजद-जनता (यू) ने मनाया जीत का जश्न

Sun, 08 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 08 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
bihar election result has been celebrated in mathura
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों को जानने की उत्सुकता में ब्रजवासियों की निगाहें टीवी पर ही जमी रहीं।
विज्ञापन


राजनीतिज्ञों से लेकर आम व्यक्ति, सभी को नतीजे को जानने की उत्कंठा थी। सोशल मीडिया पर भी बिहार चुनाव को लेकर अपडेट चलते रहे। परिणाम पर टिप्पणी से कई बार माहौल थोड़ा गर्माता हुआ दिखाई दिया। हालांकि बाद में यह शांत हो गया। बिजली गुल होने पर टीवी नहीं चली तो इंटरनेट पर नतीजे की जानकारी की गई।

परिणाम के बाद कांग्रेस और राजद-जनता (यू) की ओर से जश्न मनाया गया।

कांग्रेस की ओर से जगह-जगह मिठाई बांटी गई। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे देश की धर्मनिरपेक्ष जनता और देश के संविधान में विश्वास रखने वालों की जीत है। इस दौरान रणवीर सिंह पाण्डव, महेश रावत, बिहारीकांत तिवारी, विक्रम वाल्मीकि, रमेश पंडित, विनोद, मनोज गौड़, राहुल अरोड़ा, देवेंद्र यादव, दयारानी वर्मा, संतोष शर्मा, एमएम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर यादव के निवास पर जश्न मनाया गया। गिरीश कुमार सक्सेना, शैलेष यादव, संजय चतुर्वेदी, धमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी अग्रवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. सुहाग सिंह की ओर से भी महा गठबंधन की जीत पर मिठाई बांटी गई। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, रामबाबू, चंद्रपाल, धीरेंद्र, ज्ञानेश तिवारी, अशोक पंडित, संजय फारुकी, शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आइना दिखा दिया है। यह नतीजे यूपी विधानसभा चुनावों में भी असर डालेंगे।


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में किए गए झूठे वादों के लपेटे में आई जनता अब जान चुकी है कि भाजपा के पास सिर्फ वादे हैं और कुछ नहीं। सपा ने पहली बार प्रयास किया था। आगे अच्छे नतीजे की कोशिश होगी।


बिहार में हार के सवाल पर भाजयुमो के प्रदेश महासचिव कुंवर सिंह निषाद कहते हैं कि जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्वीकार है। इस हार से यूपी विधानसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यूपी की सत्ता पर भाजपा ही काबिज होगी।


उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रत्याशित नतीजे हैं। मोदी और भाजपा के लोग देश को गुमराह कर रहे थे। मोदी के झूठ को जनता पहचान चुकी है। यूपी विधानसभा में भी कांग्रेस अपने इस प्रदर्शन को दोहराने जा रही है।



पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविकांत गर्ग कहते हैं कि जनता के फैसले को भाजपा स्वीकार करती है। बिहार चुनाव में हुई गलतियों की भाजपा समीक्षा करेगी और यूपी विधानसभा चुनाव में दोगुने जोश के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed