फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bharat band market

व्यापारियों ने नहीं दिया किसानों को समर्थन, खोले अपने प्रतिष्ठान

Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bharat band market
श्री कृष्णा जन्म स्थान के मुख्य द्वार पर सामान्य बाजार खुला हुआ - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मंगलवार को भारत बंद का असर मथुरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को नहीं मिला। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी शहर के कुछ प्रमुख बाजारों में दुकानें खुली दिखीं। जहां लोग दैनिक उपयोग के साथ सहालग का सामान खरीदते दिखे। वहीं देहात में सभी बाजार खुले नजर आए।
विज्ञापन

बाजारों में जगह-जगह पुलिस बल नजर आया लेकिन भारत बंद का कहीं भी असर देखने को नहीं मिला। व्यापारियों ने किसानों का साथ नहीं दिया और अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले रखे। शहर के होलीगेट पर किराना, मिठाई, कपड़े, फर्नीचर आदि की दुकानें खुलीं रहीं। डीग गेट, दरेसी पर भी फर्नीचर के साथ साथ दैनिक अपयोग की दुकानें खुलीं थीं। जयसिंहपुरा में सभी दुकानें हर दिन की तरह खुलीं रहीं।
विज्ञापन

शहर के छत्ता बाजार, चौक बाजार, भरतपुर गेट, घीया मंडी में कुछ दुकानें खुलीं। वहीं कृष्णा नगर, सौख रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, महोली रोड पर दुकानें कम खुलीं। व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल, किशोर भरतिया, अजय चतुर्वेदी, मुकेश अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव द्वारा व्यापारियों से दुकानें खोले जाने की अपील का भी असर माना गया है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के चलते पहले ही प्रतिष्ठान लंबे समय तक बंद रहे। यदि अब फिर प्रतिष्ठान बंद कर दिए तो खाएंगे क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed