फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   begning of 13th shreekrishna bal mela

13वें श्रीकृष्ण बाल मेले का हुआ शानदार आगाज

Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
begning of 13th shreekrishna bal mela
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ शुक्रवार को नगर में विशाल बाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 1500 स्कूली बच्चों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


वृंदावन बाल विकास परिषद् के 27 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले 13वें श्रीकृष्ण बाल मेला के अंतर्गत पहले दिन गांधी पार्क से श्रोतमुनि आश्रम तक बाल रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ वेटनरी विश्वविद्यालय के कुलपति एसी वार्ष्णेय, श्रीग्रुप के निदेशक सुरेश कौशिक और सपा के गोवर्धन विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली गांधी पार्क से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रोतमुनि आश्रम पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ठ अतिथि इनफिनिटी ग्रुप के विक्रम भुवालका ने कहा कि बाल मेला बच्चों को शिक्षित करने के साथ लोगों को भी जागरूक कर रहा है।

रैली में संरक्षक शंभूचरण पाठक, मेघश्याम वार्ष्णेय, स्वामी अद्वैतमुनि, जुगल किशोर शर्मा, राजकिशोर भारती, नवीन चौधरी, धर्म सिंह, रामकुमार, मेहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed