फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Beauty creams are discolouring the face and skin

Mathura News: सुंदरता प्रदान करने वाली क्रीम चेहरे और त्वचा को कर रही बदरंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Beauty creams are discolouring the face and skin
मथुरा। सस्ते कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी त्वचा बना रहा है। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना 10 से ज्यादा मरीज इस तरह के आ रहे हैं। विशेषज्ञ उनका उपचार तो कर रहे हैं, साथ ही अच्छे कॉस्मेटिक उत्पादों के प्रयोग की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं पहले जहां घरेलू उत्पादों से अपनी सुंदरता को निखारती थीं, वहीं अब सुंदर दिखने के लिए बाजार में उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पाद का प्रयोग कर रही हैं। पुरुष भी इन कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग करने में पीछे नहीं हैं। वह भी बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की क्रीम, फेस पाउडर आदि का प्रयोग कर रहे हैं। बाजार में महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन सस्ते कॉस्मेटिक उत्पाद का प्रयोग एलर्जी, त्वचा संबंधी संक्रमण, हार्मोन में गड़बड़ी और प्रजनन संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा बताती हैं कि बाजार में सस्ती क्रीम, बॉडी लोशन, फेस पाउडर समेत अन्य उत्पाद लोगों को त्वचा संबंधी बीमारी दे रहे हैं। सस्ते कॉस्मेटिक उत्पादों में लेड, मरकरी, क्रोमियम और फैलेट जैसे हानिकारक रसायन होते हैं। ये रसायन त्वचा में जलन पैदा करते हैं। शरीर के रोम (छिद्रों) को बंद कर देते हैं। इसके कारण त्वचा का रंग बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते कॉस्मेटिक उत्पाद से होने वाली परेशानी
सस्ते कॉस्मेटिक उत्पाद में मौजूद हानिकारक तत्व त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा और दाने की समस्या उत्पन्न करते हैं। फेस पाउडर शरीर के रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे मुंहासे और संक्रमण होता है। कुछ फेस क्रीम में मौजूद हानिकारक रसायन त्वचा का रंग काला करते हैं और चेहरे पर झुर्रियां पैदा कर देते हैं।



सुंदरता निखारने के लिए चिकित्सक की राय
- बाजार में मिलने वाले सस्ते कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग न करें।
- अच्छे और विश्वसनीय उत्पादों का ही प्रयोग करें।
- सुंदरता निखारने के लिए घर में प्रयोग होने वाली वस्तुओं का प्रयोग करें।
- बेसन, हल्दी और दही या दूध को मिलाकर बनाए पेस्ट से त्वचा की चमक बढ़ती है और चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
- एलोवेरा जेल के प्रयोग से त्वचा की जलन शांत होती है। एलोवेरा चेहरे को चमक प्रदान करता है।
- गुलाब जल त्वचा को तरोताजा करने, पीएच स्तर को संतुलित करने और हल्की खुशबू देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed