फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Beautify Braj Bhoomi in the name of ancestors

Mathura News: पूर्वजों के नाम से संवारिए ब्रज भूमि

Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Beautify Braj Bhoomi in the name of ancestors
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब जनसहभागिता से ब्रज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल की है। इसके साथ ही ब्रज विकास में पर्यटन सुविधा बढ़ाने के लिए भी जनसहभागिता की योजना बनाई है। इसमें पूर्वजों के नाम पर कोई भी व्यक्ति ऐतिहासिक धरोहरों का विकास और संरक्षण कर सकेगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थली है। यहां प्रति वर्ष पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर आते हैं। इस भूमि पर मौजूद ब्रज विरासत के सार्वगींण विकास के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और एक दर्जन विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य हैं। यह परिषद राज्य और केंद्र सरकार के साथ तालमेल कर ब्रज क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यावरण, स्थापत्य संबंधी विकास कार्यों को अंजाम देने में जुटी है। सरकारी धन के साथ परिषद ने अब ब्रज के विकास में जनसहभागिता की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मंशा ब्रज क्षेत्र के तीर्थ स्थलों पर अवस्थापना संबंधी सुविधाओं में इजाफा करने के लिए निजी सहभागिता लेने की है। इसके लिए परिषद ने उत्तर प्रदेश ब्रज भूमि योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, उद्यमी, सामाजिक संस्था किसी भी परियोजना में अपनी सहभागिता कर सकेगा। परियोजना की लागत का 60 प्रतिशत खर्च करते हुए उसके रखरखाव व संचालन की जिम्मेदारी लेने पर अपने पूर्वज का नाम परियोजना पर कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 100 प्रतिशत खर्च पर परियोजना की डिजाइन और निर्माण भी अपने अनुसार कर सकेगा। इसमें विभिन्न टीएफसी का निर्माण, जनसुविधा केंद्र, वन उपवन, कुंड सरोवर का सरंक्षण आदि शामिल है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि योजना को परिषद की बोर्ड बैठक में अनुमोदित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed