फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   beams of a under construction bridge is fallen

निर्माणाधीन पुल का बीम गिरा, तीन घायल

Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उप्र राज्य सेतु निगम द्वारा यमुना पर बनाए जा रहे नए पुल के समानांतर पुल के एक पिलर का बीम बुधवार रात को धराशायी हो गया। देर रात हुए इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बीम गिरने से पिलर में भी दरार आ गईं हैं।
विज्ञापन

 
यमुना नदी पर बना नया पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद 40 करोड़ की लागत से उसके समानांतर एक पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल के 11 पिलर बनाने के बाद उन पर बीम डालने का काम निगम के इंजीनियर और परियोजना प्रबंधक आरके वर्मा की देखरेख में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार रात को लक्ष्मी नगर छोर से तीसरे और चौथे पिलर के बीच सरिया का जाल बांधकर बीम डालने का काम चल रहा था। रात 9:30 बजे मजदूर निगम के जेई महेश चंद्र के नेतृत्व में पांचवें पिलर के लिए सरिया बांधने और अन्य काम में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अचानक बीम गिरा और सारा मलबा यमुना में चला गया। इससे चार नंबर पिलर में दरार आ गईं। पुल पर काम कर रहे तीन मजदूर पानी में गिर गए और उनके ऊपर बीम का मलबा गिर गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरोें को उनके साथियों ने जैसे तैसे पानी से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनोें को आगरा रेफर कर दिया है। मामले में सेतु निगम के अधिकारी और इंजीनियर कुछ भी कहने से बचते रहे।

सात साल पहले हादसे में हुई थी दो की मौत
मथुरा। उप्र राज्य सेतु निगम द्वारा वृंदावन के पानीगांव पर यमुना में बनाए जा रहे पुल का भी वर्ष 2007-2008 में बीम गिरा था। उसमें दो मजदूरों की दबने और पानी में डूबने से मौत हो गई थी।


विलंब के चलते 45 करोड़ पहुंचा दी राशि
मथुरा। यमुना पर बनाए जा रहे समानांतर पुल के निर्माण की गति धीमी होने के कारण उसकी लागत मूल्य पर खासा असर पड़ा है। 25-25 मीटर के 11 कॉलम वाले पुल की निर्माण लागत तीन साल पहले 42 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई थी। निर्माण कार्य शुरू होने में देरी और गति धीमी होने के चलते परियोजना प्रबंधक ने रिवाइज एस्टीमेट 45 करोड़ मंजूर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed