फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   batting in india bangladesh match

भारत और बांगलादेश मैच पर लगा था लाखों का दाव

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
batting in india bangladesh match
टीम इंडिया
धर्मनगरी वृंदावन में सट्टे का बाजार गर्म है। रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में भी लाखों का सट्टा लगाया गया। इस जानकारी पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। नगर के कई इलाकों में दबिश दीं गईं।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से गोपीनाथ बाजार, किशोरपुरा, अठखंभा, मथुरा दरवाजा, गौरा नगर कालोनी आदि क्षेत्र में हाईटेक ढंग से सट्टे का कारोबार हो रहा है। रविवार को भारत ओर बांग्लादेश के बीच हुए मैच में भी लाखों का सट्टा लगाया गया।
विज्ञापन


लेनदेन के चक्कर में बीते दिनों गोपीनाथ बाजार में सटोरियों ने मारपीट और फायरिंग भी की थी। नगर में सट्टेबाजों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने कई इलाकों में दबिश दीं लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल वृंदावन का कहना है कि कई लोगों को चिह्नित कर लिया है। उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत की जीत पर जमकर मना जश्न
बांग्लादेश में चल रहे एशिया कप के फाइनल में भारत की मेजबान पर जीत से कोसी झूम उठा। कई स्थानों पर पटाखे छोड़े गए। बाजारों में लोग एक दूसरे को बधाई देते देखे गए। क्रिकेट प्रेमी राजकुमार खंडेलवाल, वेदराम शर्मा, बलबंत सिंह, पीएल शर्मा, कृष्ण मुरारीह, मुकेश तस्वीर वाले ने भारत की धमाकेदार खिताबी जीत पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि भारत अब इसी शान से टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed