{"_id":"5e6e278a8ebc3ea7f354f312","slug":"basoda-poojan-mathura-news-agr433888466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में मां शीतला का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में मां शीतला का हुआ पूजन
विज्ञापन
मथुरा। बसौड़ा पूजन के दौरान शीतला माता का पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कान्हा की नगरी में बासौड़ा पूजन के लिए प्राचीन शीतला माता मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधिविधान के साथ शीतला माता की पूजा कर सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में बासौड़ा पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मीठे चावल, कढ़ी, चने की दाल, हलुवा, पूड़ी, पूए आदि बासी भोजन से मां शीतला को भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि शीतला माता का सप्तमी एवं अष्टमी को पूजन करने से रोग तथा ऋतु परिवर्तन के कारण होने वाले रोग नहीं होते। इसी क्रम में नगर के चौक बाजार, मसानी आदि स्थानों मां शीतला मंदिरों में भक्तों ने पूजन किया।
आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि शीतला सप्तमी का व्रत महिलाओं द्वारा किया जाता है। इसे (बसोरा) बासौड़ा भी कहते हैं। बसोरा का अर्थ है बासी भोजन। इस दिन घर में ताजा भोजन नहीं बनाया जाता। एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख देते हैं। दूसरे दिन सुबह महिलाएं शीतला माता का पूजन करती हैं। इसके बाद घर के लोग बासी भोजन को खाते हैं।
विज्ञापन
राधाकुंड में हुई शीतला माता की पूजा
श्रीधाम राधाकुंड में रविवार को बासौड़ा पूजन व शीतला माता की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने शीतला माता के मंदिर में जाकर अपने परिवार में सुख समृद्धि की मनौती मांगी। शीतला माता मंदिर में सुबह से महिलाओं का टोलियां बनाकर भजन कीर्तन करते हुए पहुंचना शुरू हो गया।