फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Basant festival begins in Keshavdev

केशवदेव में बसंत उत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Basant festival begins in Keshavdev
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव में बसंत महोत्सव शुरू हो गया। षटतिला एकादशी से शुरू हुआ बसंत उत्सव एवं पाटोत्सव 4 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को षटतिला एकादशी पर शंकर लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, यश गोस्वामी ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का तिल लेपन कर अभिषेक किया। ठाकुरजी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। भव्य आरती उतारी गई। तिलभुगा का भोग लगाया गया। बसंत महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत का आयोजन कथा व्यास पंडित शरद शंकर नागर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत पहले दिन श्रीमद्भागवत शोभायात्रा महाविद्या स्थित शिव पार्क से 51 महिलाएं कलश लेकर आभा पचौरी के साथ कथा व्यास के नेतृत्व में निकलीं। यह कलशयात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा में महिलाओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। आरती की। कथा व्यास शरद शंकर नागर के नेतृत्व में भक्तों ने श्रीमद्भागवत के पूजन के साथ गणेश पूजन एवं व्यास पीठ पूजन भी किया। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत की महत्ता बताई।

कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मुकुट मणि शर्मा, आभा पचौरी, आशीष पचौरी, मुन्नी लाल गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनमोहन सराफ, महेश गोयल, दिलीप पांडे, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed