{"_id":"65f6cfcc9b75b91dbe0cc76c","slug":"barsana-laddu-mar-holi-holi-celebrated-in-braj-foreign-devotees-are-also-immersed-in-its-joy-2024-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Holi 2024: ब्रज में होली की धूम, विदेशी श्रद्धालु भी आनंद में डूबे; लड्डू होली में जमकर लूटा प्रसादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Holi 2024: ब्रज में होली की धूम, विदेशी श्रद्धालु भी आनंद में डूबे; लड्डू होली में जमकर लूटा प्रसादी
Sun, 17 Mar 2024 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:41 PM IST
सार
Mathura Holi 2024: इन दिनों ब्रज में होली की धूम है। देश ही नहीं विदेशी श्रद्धालु भी इसके आनंद में डूबे हैं। लड्डू होली में जमकर प्रसादी लड्डू लूटा।
विज्ञापन
Mathura Holi 2024: ब्रज में होली की धूम, विदेशी श्रद्धालु भी आनंद में डूबे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रज में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बरसाना की लड्डू होली, रंगो की होली आदि का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और होली खेली।
विज्ञापन
जगह-जगह फगुआ गीतों का गायन किया जा रहा है। ब्रज के निवासी होली उत्सव में डूबे हुए हैं। वह आफने आराध्य की भक्ति में लीन होकर उत्सवों का आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन
लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई
- फोटो : संवाद
विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई। इसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे द्वारा कई टन लड्डू लुटाए गए। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर इन्हें लूटा।