फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bar treasurer expelled, show cause notice to vice president

Mathura News: बार कोषाध्यक्ष निष्कासित, उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bar treasurer expelled, show cause notice to vice president
मथुरा। जैसे-जैसे बार एसोसिएशन के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही बार में चुनावी गर्मी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को बार कार्यकारिणी की बैठक में बार कोषाध्यक्ष को निष्कासित कर, उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पूर्व संयुक्त सचिव स्वेच्छा से बार पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इसे बार ने स्वीकार भी कर लिया।
विज्ञापन



बार अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष ब्रजेश गौतम और उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी की लगातार बार विरोधी कार्य करने की शिकायत मिल रही थी। कोषाध्यक्ष तो लगातार बार के विकास कार्यों में अवरोध पैदा कर रहे थे। इसके साथ ही बार विरोधी गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले रहे थे। इसे लेकर जुलाई-अगस्त में बार की कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनके कार्य में कोई सुधार नहीं आया। इसी तरह उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी भी बार विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए। बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों ने कोषाध्यक्ष को निष्कासित करने और उपाध्यक्ष को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



बार के सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं बार एवं अधिवक्ता विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में लिखित जवाब कार्यालय में दाखिल करने को कहा है। संयुक्त सचिव ने अपने प्रत्याशी के साथ चुनाव में प्रचार करने के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया। इसे स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed