फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bar Association elections are a close contest

Mathura News: बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections are a close contest
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा की नई कार्यकारिणी–2026 के लिए शनिवार को हुई मतगणना में कड़े और रोचक मुकाबले देखने को मिले। 6 पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने सुबह से देर रात तक कचहरी परिसर में उत्सुकता बनाए रखी।
विज्ञापन




अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह और त्रिलोक चंद शर्मा के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना के अंतिम दौर तक दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे के बेहद करीब रहे। कुल 3313 मतपत्रों की गणना की गई, जिसमें 8 मत निरस्त और 16 टेंडर वोट माने गए। कशमकश की इस लड़ाई में अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह ने जीत के निकट पहुंच गए थे।
विज्ञापन




उपाध्यक्ष पद पर राजकृष्ण भारद्वाज ने एकतरफा जीत हासिल की। सचिव पद के लिए अटल फौजदार, गोपाल प्रसाद शर्मा और मनोज शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मनोज शर्मा विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर सुरेंद्र शर्मा ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। वहीं ऑडिटर पद पर देवकी नंदन शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा ने सफलता हासिल की। चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशी और उनके समर्थक देर रात तक कचहरी परिसर में डटे रहे। मतगणना के दौरान सबसे अधिक रोमांच अध्यक्ष और सचिव पद के मुकाबले में देखने को मिला, जिसने पूरे दिन माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। खबर लिखे जाने तक 2510 वोटों की गिनती पूरी हो गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह 892 वोट, चित्रोक चंद शर्मा 800 वोट पर थे। सचिव पद पद पर मनोज शर्मा 767 वोट, गोपाल प्रसाद शर्मा 518 और अटल फौजदार 509 वोट पर थे। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा 938 और संगीता शर्मा 780 वोटों पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व बार अध्यक्ष के चैंबर में लगी आग

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा एडवोकेट के चैंबर में शनिवार सुबह आग की घटना से सनसनी फैल गई। ये घटना ठीक उसी दिन हुई, जब बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली थी। आगजनी में चैंबर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन पर चैंबर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आग जलती हुई मिली। उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए हैं। इस मामले की जांच के लिए मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed