फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huge cowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on dev diwali

Vrindavan: देव दिवाली पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, चार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रण करने की व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन पहुंचे। भीड़ का दबाव इतना था कि पुलिस की व्यवस्थाएं फेल हो गईं।

विज्ञापन
huge cowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on dev diwali
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को देव दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे हालात बिगड़ गए। भीड़ के दबाव से बचने के लिए रेलिंग को लांघकर श्रद्धालु बचते दिखे। भीड़ के दबाव में मंदिर परिसर में फंसे चार श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इनका डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। इससे पूर्व रविवार को पांच से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे।

विज्ञापन


सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई वाराणसी निवासी इंद्रवती देवी (65), गाजियाबाद निवासी पूनम, आगरा निवासी अर्पित और पश्चिम बंगाल के 71 वर्षीय रतन लाल की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन इन सभी को बाहर निकाला और मंदिर के गेट नंबर दो पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


कई महिलाओं को जब निकलने की जगह नहीं मिली तो वे रेलिंग को फांदकर निकलीं। इस दौरान भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जिला, पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि त्योहार पर भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। पुलिस का प्रयास रहता है कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलती भट्ठियां और खौलता तेल से हादसे की आशंका

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। कई दुकानदारों की कार्यप्रणाली भी हादसे का कारण बन सकती है। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह दुकानों के आगे रखीं भट्ठियां और उन पर खौलता तेल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। 

ठाकुर बांकेबिहारी पुलिस चौकी के सामने और बगल में दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। यहां गैस की भट्टियां भी जल रहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के दुकानदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का ख्याल रखते हैं, इस कारण उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। जबकि गलियों में ठसाठस भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed