फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple treasure: High-powered committee searching for old inventory

बांकेबिहारी मंदिर: खजाने का खुलेगा अब हर रहस्य...1971 की इन्वेंटरी की तलाश, इस बैंक में बंद है बक्सा

Fri, 24 Oct 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:01 AM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के खजाने को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हाईपावर्ड कमेटी की होने वाली बैठक में पुरानी इन्वेंटरी को लेकर जवाब तलब किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple treasure: High-powered committee searching for old inventory
बांकेबिहारी मंदिर के खजाने से मिला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वर्ष 1971 में खोले गए श्री बांकेबिहारी के तोषखाने का रहस्य अब इन्वेंटरी ही खोल सकेगी। उस वक्त की इन्वेंटरी का पता लगाने के लिए कमेटी के स्तर से प्रयास शुरू हो गया है। 29 अक्तूबर को होने वाली बैठक में अध्यक्ष पुरानी इन्वेंटरी को लेकर सेवायत सदस्य और मंदिर के मैनेजर से जवाब तलब करेंगे।
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर के तोषखाना को खोलने के हाईपावर्ड कमेटी के आदेश के बाद प्रशासन से सिविल जज जूनियर डिवीजन के नेतृत्व में धनतेरस से दो दिन तक तोषखाना में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। तोषखाना में सोने-चांदी की छड़ी, रत्न, चांदी का छत्र और कुछ पुराने बर्तन ही निकले। इस तोषखाने को लेकर शुरू से ही सेवायतों की अलग राय रही, लेकिन जब तोषखाना खुला तो सेवायतों की ओर से सवाल भी उठने लगे। 
विज्ञापन


 

सेवायतों ने खजाने को लेकर कहा कि आखिरकार ठाकुर जी का माल कहां गया, इस मामले में जांच की मांग उठी। साथ ही इतिहासकार प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि जब खजाना आखिरी बोला गया तो यहां से कुछ सामान श्री बांकेबिहारी जी महाराज के नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा में बक्से में बंद करके जमा करवाया गया। 

 

उस वक्त मुंसिफ कोर्ट ने पूरी इन्वेंटरी बनाई और उसकी प्रतिलिपि वर्ष 1971 में मथुरा निवासी प्यारेलाल गोयल की अध्यक्षता एवं कृष्णगोपाल गोस्वामी, दीनानाथ गोस्वामी, केवलकृष्ण गोस्वामी, रामशंकर गोस्वामी, शांतिचरण पिंडारा की सदस्यता वाली मंदिर प्रबंध कमेटी को सौंपी। 

 
विज्ञापन

तत्कालीन प्रशासक मुंसिफ मथुरा, अध्यक्ष सहित कमेटी के सभी सात सदस्य, प्रबंधक कुंदनलाल चतुर्वेदी को इन्वेंटरी की जानकारी थी। इसकी प्रतिलिपि उन्हें भी सौंपी थी, जो एक बैंक में रखे बक्से में रख दी गई थी। अब 29 अक्तूबर को हाईपवार्ड कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसमें इन्वेंटरी के मुद्दे पर मंदिर के मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

ये भी पढ़ें-UP: कासगंज में दो समुदाय में टकराव...ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली दहशत, पांच लोग घायल; देखें वीडियो




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed