फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Band-baja and baraat from Devotthan Ekadashi to 14 December

Mathura News: देवोत्थान एकादशी से 14 दिसंबर तक बैंड-बाजा और बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Band-baja and baraat from Devotthan Ekadashi to 14 December
मथुरा। देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर को है। इस दिन बैंडबाजा, होटल और हलवाई से लेकर पुरोहित तक की बुकिंग हो गई है। तीन महीने बाद देवोत्थान पर देव जागेंगे। ऐसे में इस दिन से विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार 12 नवंबर से 14 दिसंबर तक खूब विवाह के मुहूर्त हैं। कुल मिलाकर लगभग एक माह तक शहर की सड़कों और होटल व बैंक्वेट हॉल में जमकर धूम धड़ाका होने वाला है।
विज्ञापन



शहर के लगभग होटल, बैंक्वेट हॉल और धर्मशाला देवोत्थान एकादशी के दिन के लिए बुक हैं। देवोत्थान ही नहीं बल्कि लगातार नवंबर में सहालग होने से इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। होटल, बैंडबाजा, कैटरिंग से लेकर दूध-दही, पनीर वालों के पास भी बुकिंग हो चुकी है। बाजार में विवाह लग्न को लेकर 40 प्रतिशत खरीदारी पिछले माह शारदीय नवरात्र से लेकर धनतेरस तक हो चुकी है। वहीं, धनतेरस पर अच्छा मुहूर्त देखते हुए दिवाली के बाद खरीदारी के लिए बुकिंग कराई है।
विज्ञापन





तीन माह पहले ही 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई

जिले में 700 से अधिक होटल, बैक्वेंट हॉल और धर्मशालाएं हैं। मोहल्लों की बात करें तो यह संख्या अधिक भी हो सकती है। शहर के बड़े होटल और बैंक्वेट हॉल तो लगभग पूरी तरह बुक हैं। कई लोगों ने सगाई और मंडप एक ही जगह बुक कराए हैं। एक दिन पहले सगाई तो अगले दिन विवाह। इससे दो दिन के हिसाब से भी बुकिंग आई हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पहले ही इस सहालग के लिए 50 प्रतिशत बुकिंग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी बैंडबाजा कारोबारी के पास बुकिंग

शहर में 100 से अधिक बैंड बाजा कारोबारी हैं और सभी के पास बुकिंग हैं। बैंडबाजा कारोबारी रशीद कुरैशी का कहना है कि पिछले साल नवंबर में सहालग न के बराबर था। इस साल अप्रैल और मई भी ऐसे ही गए। इस बार काफी विवाह के मुहूर्त हैं। एक दिन में किसी के पास दो-दो बुकिंग हैं। ऐसे में दो-दो टीमें तैयार की गई हैं। वहीं कैटरिंग की अच्छी बुकिंग आ रही है। कैटरिंग कारोबारी विष्णु लोधी बताते हैं कि पिछले साल से इस बार अच्छी बुकिंग है।




इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में भी अच्छा रुझान

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के बाजार में भी अच्छा रुझान है। कृष्णा नगर स्थित एक शोरूम पर कारोबारी विपिन सिंघल ने बताया कि त्योहार के सीजन से ही व्यापारियों के अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है। अब विवाह लगन के लिए अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुछ बुकिंग भी हो चुकी हैं।





नवंबर से दिसंबर तक विवाह लग्न

देवोत्थान एकादशी से विवाह के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि नवंबर में विवाह के 11 और दिसंबर में पांच शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर माह में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर को विवाह होंगे। अगले माह 4, 5, 9, 10 और 14 दिसंबर को विवाह का मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed