{"_id":"6696fe8c46602cf4ca07c944","slug":"ban-on-organizing-maulana-tauqeer-razas-event-mathura-news-c-29-1-agr1017-261968-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौलाना तौकीर रजा के आयोजन पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौलाना तौकीर रजा के आयोजन पर लगे रोक
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। गोपाल खार स्थित श्रीमद्भागवत मंदिर में आचार्य बद्रीश महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान के 21 जुलाई को प्रस्तावित युवक-युवतियों के धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम व शादी की घोषणा पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही मौलाना को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा सन् 2010 के दंगे के आरोपी हैं। प्रशासन को धर्म परिवर्तन संबंधी कार्यक्रम पर रोक लगाकर कार्रवाई करनी जाएगी।
धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि अगर यह विवादित कार्यक्रम हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि यह मौलाना बरेली के शांत माहौल में जहर घोलने की साजिश रच रहे हैं। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि प्रशासन कार्यक्रम पर तुरंत रोक लगाए। महंत देवानंद परमहंस, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, रविकांत गौतम, महंत सुबल दास, ब्रजकिशोर पचौरी, अमरीश पुंडीर मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।