{"_id":"6a175203447d9ca8ff0b9c85","slug":"bakrid-today-mathura-news-c-369-1-mt11009-147070-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकरीद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकरीद आज
विज्ञापन
मथुरा। आज बकरीद ईद मनाई जाएगी। सड़कों पर नमाज व खुले में कुर्बानी पर पाबंदी रहेगी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कारण चार सुपर जोन, नौ जोन और 40 सेक्टरों में जिले को बांटा है। प्रत्येक जोन में पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। वहीं देर शाम पुलिस ने शहर के होटल, गेस्ट हाउस और सार्वजनिक स्थनों पर चेकिंग अभियान चलाया। डाॅग स्क्वायड भी साथ रहा।
एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन के माध्यम से और इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने व सतर्कता और समन्वय के साथ सतर्क रहने को कहा है। कोसीकलां और गोविंदनगर क्षेत्र में समेत जिले के विभिन्न संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
शाही ईदगाह के साथ प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त कराई गई। एसएसपी ने अधीनस्थों से कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अगर कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि बिना अनुमति तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीआईजी शैलेष पांडेय अधीनस्थों के साथ विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान विभिन्न थानों का फोर्स मौजूद रहा।