फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bageshwar Mahara performed Shiva Abhishek with Devkinandan Maharaj at Priyakantju Temple

Vrindava: प्रियाकान्तजु मंदिर पहुंचे बागेश्वर महाराज, देवकीनंदन महाराज के साथ किया शिव अभिषेक, उतारी आरती

Wed, 16 Aug 2023 09:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 09:24 PM IST
सार

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा किअब समय भागने का नहीं जागने का है। सभी सनातनी एक होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनायें। आगे कहा कि 25 करोड़ सनातनी भी मस्तक पर तिलक लगाकर चलने लगे, तो हिंदू राष्ट्र की तस्वीर दिखनी शुरू हो जायेगी।

विज्ञापन
Bageshwar Mahara performed Shiva Abhishek with Devkinandan Maharaj at Priyakantju Temple
देवकीनंदन और धीरेन्द्र शास्त्री महाराज ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृन्दावन में ठा. श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने देवकीनंदन महाराज के साथ शिव अभिषेक कर पार्थिव शिवलिंगों की आरती उतारी। आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन की एकमात्र इच्छा यही है कि हमारे जीते जी भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाये। उन्होंने वृन्दावन में काशी विश्वनाथ की तरह कॉरीडोर निर्माण को जरूरी बताया। देवकीनंदन महाराज के साथ आगरा जामा मस्जिद सीढ़ियों से केशवदेव विग्रह को वापस लाने का संकल्प भी लिया। 

विज्ञापन


प्रियाकान्त जु मंदिर पर चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के 30वें दिन बुधवार को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक पूजन किया। देवकीनंदन महाराज ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। बागेश्वर महाराज ने अपने सिर पर शिवलिंग पिण्डी उठाकर विसर्जन के लिए अर्पित किया। ब्रज में शिवभक्ति को अद्भुद बताते हुये कहा कि शिवमय होकर राम-कृष्ण को प्राप्त किया जा सकता है।  
विज्ञापन


श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अब समय भागने का नहीं जागने का है। सब एकत्रित होकर जाग जाओ और भारत को सनातन हिंदू राष्ट्र बनाओ। सभी सनातनियों को अपने सनातन चिन्ह धारण करने चाहिये। आगे कहा कि जिस दिन मात्र 25 करोड़ सनातनी हिंदू अपने मस्तक पर तिलक लगाकर चलना शुरू कर देंगे। भारत हिंदू राष्ट्र की तस्वीर दिखनी शुरू हो जायेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा जामा मस्जिद से केशवदेव विग्रह को वापस लाने के लिये देवकीनंदन महाराज द्वारा किये जा रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान को सार्थक बताते हुये शास्त्री ने कहा कि हदृय गद्गद हो जाता है। जब सत्य सनातन के लिये आवाज बुलन्द करता है। आगे कहा कि ऐन केन प्रकारेण ठाकुरजी विग्रह जामा मस्जिद से बाहर निकाल कर लायेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगी। 


इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुंचे। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि शिवलिंग महोत्सव में 6 लाख 11 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये। कल सवाकरोड़ शिवलिंग पूर्ण कर आयोजन का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed