फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   badmas pakde

चीनी व्यापारी से लूट करने वाले तीन लुटेरे पकड़े

Thu, 24 Oct 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
badmas pakde
कोसीकलां (मथुरा)। एक माह पूर्व छाता से उगाही कर टेंपो से कोसी लौट रहे एक चीनी व्यापारी को लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइकें एवं तमंचा एवं 6500 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने 27 सितंबर को चीनी व्यापारी सुभाष अग्रवाल से लूट करने वाले लुटेरों को पकड़ लिया है। बुधवार की सायं इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, दारोगा इंद्रजीत ने वाहनों चेकिंग के दौरान तीनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, एक तमंचा, 6500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पकड़े बदमाशों ने अपने नाम भूपसिंह पुत्र उधम सिंह, अजय पुत्र समय निवासी भिडूकी, थाना हसनपुर, जिला पलवल, सचिन पुत्र गिर्राज निवासी चांदहट, थाना पलवल सदर हरियाणा बताया। पूछताछ में उन्होंने 27 सितंबर को चीनी व्यापारी सुभाष अग्रवाल से राजमार्ग पर रेलवे पुल के ऊपर की लूट की घटना का कबूला। तीनों बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर 25355 रुपये लूटे थे। वहीं, 15 सितंबर को नरसी विलेज से एक डीलक्स बाइक को चोरी करना भी स्वीकार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed