फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bad road condition after rain in mathura

अब न डीएम देखने आते, न पालिका करती प्रयास

Sun, 09 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
bad road condition after rain in mathura
सावन की सौगात तो ब्रजवासियों के लिए भनभावन है लेकिन शहर की हालत उन्हें रुला रही है। रविवार को हुई बरसात ने एक बार फिर जलभराव हुआ। इसके चलते लोग घंटो पानी के निकलने का इंतजार करते रहे। कई मार्ग पूरी तरह बंद हो गए और राहगीरों को मजबूरन गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। पहली बारिश के बाद डीएम की हनक से जागा पालिका प्रशासन भी अब शांत है। साथ ही लगातार तीसरी बार जलभराव का जायजा लेते अब डीएम भी नजर नहीं आ रहे। 
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद हुई बरसात ने गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिला दिए थे। एक बार शुरू हुआ रिमझिम बरसात का दौर काफी समय तक चला। इससे लोग मौसम का लुफ्त उठाते नजर आए। रविवार के साप्ताहिक अवकाश ने इस बरसात का मजा और भी ज्यादा बढ़ा दिया। कोई भींग कर आनंदित हो रहा था, तो घर में बैठकर ही ठंडी हवा के झोंके से खुश था। लेकिन, इस बरसात ने शहर के लोगों को घंटों तक घरों में कैद रखा। हर राह में पानी ही पानी भर गया था। गर्मी की राहत को भूल लोग जलभराव से आहत नजर आए। होलीगेट, छत्ता बाजार में एक-एक फीट पानी भरा। नालियां और सड़क एक हो गई।
विज्ञापन


इससे भी ज्यादा बुरा हाल नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पर हुआ। वर्षों की इस समस्या को देखकर लोग अफसर और नेताओं को कोसते नजर आए। पुराने बस स्टैंड पर भी यही हाल था। डैंपियर नगर की सड़के भी गंदे पानी में डूबी रहीं। इन स्थितियों के बीच से ही लोग गुजरे। इस दौरान कई दुपहिया वाहन व सवारी से भरे रिक्श पलट गए। राया शोध केंद्र पर 10 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, रात का 23 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम नहीं आई डीएम की सक्रियता
पहली बरसात में ही जलभराव को देख स्टैट बैंक चौराहा से नए बस स्टैंड रेलवे पुल तक का जायजा लेने वाले डीएम राजेश कुमार के तीखे तेवरों से हरकत में आने वाली नगर पालिका अब फिर खामोश हो गई है। पिछली तीन बरसातों में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। अब न तो डीएम ने संज्ञान नहीं लिया तो पालिका ने भी समस्या को कन्हैया के भरोसे छोड़ दिया है। हालांकि डीएम के निर्देश पर पहली बरसात के बाद तो कुछ नालों की सफाई कराई गई, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।


महोली रोड के सबसे बुरे हाल
शहर में सबसे बुरे हालात महोली रोड के हैं। हालांकि जल निगम और बिजली कंपनी केईआई द्वारा कराई गई खोदाई के कारण पूरे शहर का बुरा हाल है, लेकिन महोली रोड पर गुजरने से ही लोगों को डर लगता है। इसमें भी बरसात के दौरान मार्ग का उपयोग किसी खतरे से कम नहीं है। पूरी सड़क में कई फीट गहरे गड्डे हैं। इस रोड की समस्या का समाधान करने में पिछले कई वर्षों से प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed