फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bad food was served to ACB director in train now railways is investigating

UP: ट्रेन में एसीबी डायरेक्टर को परोसा खराब खाना, भड़के यात्रियों ने किया ये; अब जांच में जुटा रेलवे

Wed, 15 Jan 2025 09:53 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Jan 2025 09:53 AM IST
सार

प्रयागराज से अलवर की ओर जा रही थी ट्रेन। ट्रेन में खराब खाना परोसे जाने की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की डायरेक्टर और अन्य यात्रियों ने शिकायत की। मामले में जीआरपी ने यात्रियों से जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Bad food was served to ACB director in train now railways is investigating
खराब खाने की शिकायत करने वाले यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीकानेर की ओर से जा रही प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस (12403) के बी-2 कोच में मंगलवार को यात्रियों को खराब खाना परोस दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहीं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की डायरेक्टर और अन्य यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू करा दी है। यह हाल तब है जब हाल ही में महाकुंभ को देखते ही रेल यात्रियों को बेहतर खाना देने के निर्देश रेलवे के अधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन


यात्रियों ने की खाने की शिकायत
प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस (12403) प्रयागराज से चलकर बीकानेर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो यात्रियों ने खाने की शिकायत दर्ज कराई। इन यात्रियों में अलवर में तैनात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की डायरेक्टर शारदा गोयल भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसीबी डायरेक्टर ने बताया कि उनके साथ ट्रेन में अन्य यात्रियों को खराब खाना मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी मथुरा को फोन कर दी। शिकायत मिलते ही जीआरपी की टीम ने ट्रेन में पहुंचकर यात्रियों से जानकारी ली।  यात्री राकेश कुमार, कालूराम, दिनेश ने कहा कि ट्रेन आगरा से चली थी तभी उन्होंने भूख लगने पर पैंट्रीकार के वेंडर से खाना खरीदा था। खाना खाने के लिए टिफिन खोला तो उसमें दुर्गंध आ रही थी। 

 
विज्ञापन

काफी खोजने के बाद भी जो वेंडर खाना देकर गया था उसका पता नहीं चल सका। कोच में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने भी जंक्शन और रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मामला आईआरसीटीसी से जुड़ा है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए आईआरसीटीसी को भेजा जाएगा।  वहीं जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि महिला यात्री शारदा गोयल ने फोन कर शिकायत की थी कि पैंट्रीकार ने उन्हें खराब खाना दे दिया।

 
विज्ञापन

जंक्शन पर 9 माह में खान-पान की 148 शिकायतें
मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को कितना शुद्ध खाना मिलता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 9 माह में इससे जुड़ीं 148 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। इन शिकायतों में भोजन पानी नहीं मिलने, खाने की गुणवत्ता, भोजन की मात्रा, अधिक मूल्य लेने, सेवा गुणवत्ता स्वच्छता आदि की शिकायतें शामिल हैं। लगातार खाने पीने की चीजों शिकायतें मिलने के बाद भी रेलवे की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजतन ऐसे मामलों में सुधार नहीं हो पा रहा है।पीआरओ ने बताया कि प्रत्येक मामले में वरिष्ठ निरीक्षक स्तर से जांच करवाकर अनुबंध के नियमानुसार जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed