फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baccination for children

संपूर्ण टीकाकरण देगा सात बीमारियों से सुरक्षा

Tue, 03 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 03 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
baccination for children
नौनिहालों को सात बीमारियों से सुरक्षा कवच प्रदान करने वाले इंद्रधनुष मिशन का मंगलवार को महिला अस्पताल में शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक मिश्रा ने नौनिहाल को टीके लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों के टीकाकरण का आग्रह किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा मिशन इन्द्रधनुष मिशन के तहत 7 जानलेवा बीमारियों से, 7 टीकों के माध्यम से, 7 दिन तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का पूर्ण प्रतिरक्षण किया जाना है। यह कार्यक्रम तीन नवंबर से नौ नवंबर तक, सात दिसंबर से 14 दिसंबर, 7 जनवरी से 14 जनवरी तक और 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनुरोध किया कि वे अपने घर के प्रत्येक बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर बूथ पर पहुंचें और संपूर्ण टीकाकरण कराएं।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके गुप्ता, डा. देवेन्द्र अग्रवाल, डा. सचिन गुप्ता, डा. प्रवीन कुमार भारती सहित महिला चिकित्सालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

चौमुंहा में निकाली मिशन इंद्रधनुष रैली
चौमुंहा। मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मिशन इंद्रधनुष रैली निकाली गई। लोगों को बीमारियों और उनके टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।


प्रभारी डॉ. सोनू चतुर्वेदी ने रैली के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर कस्बावासियों को मिशन इंद्रधनुष के बारे में बताया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन बिहारी राम पहलवान ने मशाल जला कर किया।

रैली में डॉ. संदीप, डॉ. बाईएस राणा, आईओ एलपी गोयल, बीएसडब्लू नेम सिंह, एएनएम रीता सक्सेना, रेखा, ज्ञान देवी, नेत्र सहायक प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed