फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba Rasika Pagal's Rasik Dham Ashram Attached

Mathura News: बाबा रसिका पागल के रसिक धाम आश्रम को किया कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Baba Rasika Pagal's Rasik Dham Ashram Attached
वृंदावन। चामुंडा कॉलोनी स्थित दिवंगत संत एवं प्रसिद्ध भजन गायक बाबा रसिका पागल के आश्रम रसिक धाम को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क कर सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान आश्रम परिसर पर सरकारी ताला जड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पूर्व रसिका पागल के गोलोकवास के बाद से आश्रम की संपत्तियों एवं प्रबंधन को लेकर उनके शिष्यों और संबंधित पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामला प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर विचाराधीन है। इसी क्रम में एक पक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए। मंगलवार को नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने आश्रम की संपत्तियों को सील कर सरकारी कब्जे में ले लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed