{"_id":"9f0c5a0e6a61734b2d88517e8a9ed631","slug":"baba-ramdev-in-vrindavan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव ने दी दो करोड़ की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव ने दी दो करोड़ की सहायता
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामदेव ने दी दो करोड़ की सहायता
वात्सल्य महोत्सव में शनिवार को पतंजलि योग संस्थान की ओर से योग गुरु बाबा रामदेव ने साध्वी ऋतंभरा को वाल्सल्य ग्राम प्रकल्प के विकास के लिए दो करोड़ की सहायता राशि का चेक दिया। इस दौरान बाबा ने कहा कि यह शुरुआत है आगे और भी देंगे। उन्होंने संपन्न वर्ग के लोगों को दान देने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि मांगने पर दान दोगे तो पाप लगेगा, बिना मांगे दोगे तो पुण्य मिलेगा। दान देने से दरिद्रता का नाश होता है।
विद्या मंदिर का किया लोकार्पण
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बाबा रामदेव ने वात्सल्य ग्राम में अभावग्रस्त बच्चों के लिए बनने वाले कृष्णा ब्रह्मरतन विद्या मंदिर के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया। साध्वी शिरोमणि ने बताया कि इस विद्यालय में अभावग्रस्त बच्चों को नि:शुल्क भोजन, स्कूल ड्रेस और पाठ्यसामग्री प्रदान की जाती है।
‘प्रेम की ताकत से बंधते हैं भगवान’
वात्सल्य महोत्सव में व्यासपीठ से साध्वी ऋतंभरा ने कहा है कि मां सनातन है, आदि है, अनंत है, सर्वस्व है। वह परायों को भी अपना लेती हैं तो महामां हो जाती है। उन्होंने बताया कि भगवान रस्सी-डोरी से नहीं प्रेम की ताकत से बंधते हैं। इसी तरह बच्चे बालपन के संस्कारों से जीवन की अंतिम वेला तक बंधे रहते हैं, यह सदैव ध्यान रखना चाहिए।
आज आएंगे राजनाथ और पीयूष गोयल
वात्सल्य महोत्सव में भाग लेने के लिए 21 फरवरी को सुबह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली वृंदावन आएंगे।