फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baalak ka shav mila

नौ साल के बालक का शव आर्मी टीले पर मिला

Thu, 12 Mar 2020 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
baalak ka shav mila
मथुरा। हाईवे के विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पीछे आर्मी टीले पर नौ साल के बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाकर शव कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बालक की खेल-खेल में गिरने से मौत हुई है, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी के पीछे आर्मी टीले पर नौ साल के बालक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। मृतक की शिनाख्त न होने पर हाईवे पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर बालक की फोटो को डाला। तीन घंटे बाद मृतक की शिनाख्त अजय (9) मुकेश निवासी सूर्यनगर के रूप में हुई। पिता मुकेश के अनुसार उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर था पर खेलने के लिए जाता था तो अपने आप ही लौट आता था। दोपहर 12 बजे घर से निकला। फिर वापस नहीं आया। तलाश करते हुए बेटे के मरने की सूचना मिली। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। संभवत: खेलते हुए गिरने से मौत हुई होगी। परिजन जो तहरीर देंगे, उसे दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश का इकलौता बेटा था अजय, परिवार में कोहराम
राजस्थान के गांव पीपला का रहने वाला मुकेश साल 1990 से मथुरा में रह रहा है। वर्तमान में गोवर्धन रोड पर सूर्यनगर कॉलोनी में रहने वाला मुकेश बल्लभगढ़ (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को रात में पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, पर इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मुकेश के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा अजय था, जबकि उससे छोटी बेटी पांच साल की हिमांशी है। इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed