{"_id":"6903b8f49e411d70490e5bfb","slug":"awareness-was-created-for-safe-train-operations-in-fog-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105510-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोहरे में सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोहरे में सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
कोसीकलां। रेलवे स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में 100 से अधिक गार्ड, पाॅइंट्मैन व कर्मचारियों को कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन एवं मिशन शून्य दुर्घटना पर जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं को साझा किया, जिनका समाधान किया गया।
गोष्ठी में आगरा मंडल संरक्षा अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दिसंबर से जनवरी तक कोहरा ज्यादा परेशान करता है। इस दौरान दुर्घटनाएं होने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही ट्रेनें लेट भी होती हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी के अलावा रेलवे को आर्थिक नुकसान भी होता है। लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को सिग्नल लोकेशन बुक की जानकारी दी गई। इस बुक में परमानेंट कॉशन, रास्ते में पड़ने वाले फाटक की लोकेशन व अन्य जानकारियां होती हैं।
गोष्ठी में सहायक परिचालन प्रबंधक आगरा मंडल अनिल सिंह, ऋषिकांत यादव, सिग्नल अधिकारी चंदेल बघेल, संरक्षा यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार सेठी, ज्ञानेंद्र यादव, संरक्षा यातायात निरीक्षक द्वितीय राहुल पचौरी आदि ने कर्मचारियों के सवालों का जवाब देकर समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा, धीरज कुमार यादव, सुमंत कुमार, एसबी सिंह, एके शर्मा, आरके साहू आदि मौजद रहे। संवाद