{"_id":"611277988ebc3e7ae71d9705","slug":"awarded-for-outstanding-model-lesson-planning-mathura-news-agr503205174","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट आदर्श पाठ योजना बनाने के लिए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट आदर्श पाठ योजना बनाने के लिए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन स्थित श्रीकेएचडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय शर्मा को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ ने चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना बनाने की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट आदर्श पाठ योजना बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कुछ माह पूर्व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से आदर्श पाठ योजना निर्माण करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके तहत मथुरा जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के अनेक शिक्षकों की ओर से अपने-अपने विषयों में पाठ योजनाएं तैयार करके प्रेषित की थी। इसमें मथुरा जनपद से मात्र संस्कृत विषय में डॉ संजय शर्मा की पाठ योजना पुरस्कार के लिए चयनित की गई है।
इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में लॉकडाउन के समय माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन वीडियो निर्माण करने के लिए शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से मथुरा जनपद से उत्कृष्ट वीडियो निर्माण करने के लिए डॉक्टर संजय शर्मा को 5 सितंबर 2020 को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया था। डॉ संजय शर्मा के इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ मुकेश अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री डॉ सुरेंद्र शर्मा का आभार जताया है।