फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Awarded for Outstanding Model Lesson Planning

उत्कृष्ट आदर्श पाठ योजना बनाने के लिए सम्मानित

Tue, 10 Aug 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Awarded for Outstanding Model Lesson Planning
मथुरा। महावन स्थित श्रीकेएचडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय शर्मा को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ ने चतुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना बनाने की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट आदर्श पाठ योजना बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से आदर्श पाठ योजना निर्माण करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके तहत मथुरा जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के अनेक शिक्षकों की ओर से अपने-अपने विषयों में पाठ योजनाएं तैयार करके प्रेषित की थी। इसमें मथुरा जनपद से मात्र संस्कृत विषय में डॉ संजय शर्मा की पाठ योजना पुरस्कार के लिए चयनित की गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में लॉकडाउन के समय माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन वीडियो निर्माण करने के लिए शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से मथुरा जनपद से उत्कृष्ट वीडियो निर्माण करने के लिए डॉक्टर संजय शर्मा को 5 सितंबर 2020 को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया था। डॉ संजय शर्मा के इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ मुकेश अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री डॉ सुरेंद्र शर्मा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed