फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Avoid chemicals, focus on organic farming

Mathura News: रसायन से परहेज, जैविक खेती करने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Avoid chemicals, focus on organic farming
मथुरा। जैविक खेती करने के लिए किसानों से संवाद करते डीएम। - फोटो : mathura
मथुरा। जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने के लिए अब किसान भी जागरूक हो रहे हैं। जैविक खेती के लिए उत्साहित किसानों से जिलाधिकारी ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि खेती में रसायनों का बढ़ता प्रयोग सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जैविक खेती करने वाले किसानों से संवाद किया। दो सप्ताह पूर्व बलदेव के 20 से अधिक किसानों ने बुलंदशहर जाकर पद्मश्री सम्मान प्राप्त कृषक से जैविक खेती का पाठ पढ़ा था। इन किसानों को यथा शक्ति संस्था के सचिव तेजपाल सिंह जैविक खेती करने की ओर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे ने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों की भूमि हमेशा सही बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भूमि में सभी तत्व होंगे तो फसल की पैदावार भी ज्यादा होगी। किसानों के लिए कृषि विभाग हमेशा साथ खड़ा है। जिले में तैनात रहे जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि रसायनिक दवाओं को प्रयोग कम करके किसान अपनी भूमि की सेहत हमेशा सही रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार, उदयभान सिंह, रामकुमार, धर्मेंद्र तोमर, संजीव तोमर, श्रीपाल सिंह, रोहताश देव रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed