फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempted murder of married woman over dowry

Mathura News: दहेज के लिए विवाहिता की जान लेने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder of married woman over dowry
गोवर्धन। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और फंदा लगाकर हत्या का प्रयास करने का मामला गोवर्धन सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश, स्त्रीधन हड़पने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन थाना क्षेत्र की पीड़िता चंचल शर्मा की शादी 25 नवंबर 2020 को डीग, राजस्थान निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह में पीड़िता के पिता ने करीब 14 लाख रुपये खर्च कर घरेलू सामान व सोने-चांदी के आभूषण दिए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही पति लक्ष्मीकांत, सास सफेदी देवी समेत देवर और ननद ने कार और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और साड़ी का फंदा बनाकर हत्या का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed