फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempt to rob women devotees giving circumambulation

Mathura News: परिक्रमा दे रहीं महिला श्रद्धालुओं को लूटने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob women devotees giving circumambulation
वृंदावन (मथुरा)। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इंदौर से दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं से लूट करने की कोशिश की। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के लगभग पौन घंटे के बाद पहुंची पुलिस लकीर पीटती दिखाई दी। घायल ई-रिक्शा चालक को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के इंदौर के मंगल नगर बंगाली चौराहा निवासी समीक्षा, कवा, शालिनी, और मंजू माहेश्वरी बुधवार दोपहर मंदिरों के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचीं। समीक्षा के अनुसार उन्होंने रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में कमरा ले लिया। सभी मंदिरों के दर्शन कर रूम पर आ गईं। इसी दौरान रात 11 बजे चारों वृंदावन की परिक्रमा देने निकलीं।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के बाहर इस्कॉन मंदिर रोड पर खड़े राघवेंद्र से चार सौ रुपये में ई-रिक्शा बुक कर लिया। रात लगभग 12 बजे चारों ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग से निधिवन के समीप पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। तमंचा निकलते हुए उनसे पर्स, चेन को लूटने का प्रयास किया। इसी बीच ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। यह देख उसके साथी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली राघवेंद्र के कंधे में लगी और वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग निकल आए। वृंदावन पुलिस को सूचना दी। लगभग पौन घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने राघवेंद्र को राम कृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया। जहां से राघवेंद्र निवासी हाथरस हाल निवासी ओमेक्स सिटी को आगरा रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी शैलेष पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


महिला श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश हुई थी, ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र के गोली लगी है, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- एमपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed