फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   associate of goons reveal his secrets who killed in encounter with STF in Mathura Agra businessman heir target

UP News: STF ने मुठभेड़ में ढेर किया मुख्तार का गुर्गा, साथी सिवान खोलेगा राज; निशाने पर था आगरा का कारोबारी

Thu, 08 Aug 2024 09:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

STF से मुठभेड़ में मुख्तार का गुर्गा मारा गया है। अब उसके साथी सिवान के पकड़े जाने का इतंजार है। वही इसके राज खोलेगा। इनके निशाने पर आगरा का एक कारोबारी भी था। 

विज्ञापन
associate of goons reveal his secrets who killed in encounter with STF in Mathura Agra businessman heir target
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हुए पंकज यादव के निशाने पर सिकंदरा के एक कारोबारी थे। वह हत्या कर लूट को अंजाम दे सकता था। एसटीएफ को इसकी जानकारी मिल गई। मंगलवार रात को वह नोएडा से आया था। मथुरा में टीम ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ में मारा गया।

विज्ञापन


एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, पंकज यादव आगरा आ रहा था। यहां पर वारदात कर भाग जाता। उसके निशाने पर सिकंदरा क्षेत्र के एक फैक्टरी संचालक थे। वह रेकी कर चुका था। जानकारी मिल जाने पर एसटीएफ लखनऊ ने आगरा एसटीएफ को अलर्ट किया। इस पर टीम ने उसकी घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन

आगरा यूनिट के एसपी राकेश यादव ने बताया कि पंकज भाड़े पर हत्या करता था। उसने कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। उसकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। इनपुट मिला था कि वह सिकंदरा क्षेत्र में भी वारदात कर सकता है। एसटीएफ का अगला लक्ष्य पंकज के फरार साथी सिवान, बिहार के अपराधी की गिरफ्तारी का है। उसी से पता लगेगा कि यह दोनों किस उद्देश्य से आगरा जा रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी

आगरा पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र के फैक्टरी संचालक और कारोबारियों को अलर्ट किया है। उनकी सुरक्षा के लिए निगहबानी भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा यह भी पता किया जा रहा है कि हाल में क्या किसी फैक्टरी संचालक व कारोबारी के पास कोई रंगदारी का फोन आया है या फिर किसी की कोई बड़ी आपराधिक रंजिश हो। खासतौर पर उस रंजिश का कनेक्शन पूर्वांचल रहा हो। इसके अलावा पूर्वांचल के जिलों तक जिन कारोबारियों का कारोबार होता है। उनका भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed