मथुरा। ग्रामीण अंचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से रविवार को 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में एलोपैथी एवं आयुष चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। इसमें 1688 पुरुष, 1858 महिला एवं 659 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के स्टाल भी लगाए गए। जहां राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, गैर संचारी रोग आदि कार्यक्रमों की स्टॉलों पर भी क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया। आरोग्य स्वास्थ्य मेला में सीएमओ डॉ. शेर सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. प्रवीन भारती नोडल शहरी स्वास्थ्य,जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, फौजिया खानम यूएचसी, धर्मेंद्र त्रिपाठी मैनेजर प्रोग्राम, अक्षय प्रताप सिंह समन्वयक, मानवेंद्र सिंह, डॉ.साहिल चौहान, डॉ. मंजू सिहोरा थे।