फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arms factory operating in Khadar, accused arrested

Mathura News: खादर में चल रही थी शस्त्र फैक्टरी, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Arms factory operating in Khadar, accused arrested
नौहझील। यमुना के खादर इलाके में शस्त्र फैक्टरी का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। फरीदमपुर खादर में पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से 6 तमंचे, 16 अधबने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने खादर में नदी किनारे उपलों के बिटौरों के पीछे बने कमरे में छापा मारा गया। यहां आरोपी तमंचे बनाने का काम कर रहा था। टीम ने मौके से 6 तैयार तमंचे, 16 अधबने तमंचे, भारी संख्या में नाल और ड्रिल मशीन समेत शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं। मौके से आरोपी वीरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य राज्यों और जिलों में भी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मेवात से सीखा तमंचा बनाना
एसपी देहात ने बताया कि वीरपाल शातिर अपराधी है। पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस ने बताया कि उसने हरियाणा के मेवात से तमंचे बनाना सीखाथा। अपने साथी की मौत के बाद वह यमुना के खादर में सुरक्षित स्थान देखकर रह रहा था। यहीं पर आरोपी ने हथियार बनाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि बारिश के बाद यमुना का जलस्तर कम हो जाता है। इसी का लाभ उठाते हुए आरोपी ने खादर में अपना ठिकाना बनाया। पुलिस प्रशासन अब आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार माह पहले भी पकड़ी थी शस्त्र फैक्टरी
नौहझील क्षेत्र का यमुना खादर इलाका अंतरराज्यीय हथियार तस्करों और हथियार बनाने वालों का ठिकाना बनाता जा रहा है। बीते साल 13 सितंबर को जब पूरा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में था, तब दिल्ली पुलिस ने अनर्दा गढ़ी गांव में तीन किलोमीटर तक पानी में चलकर एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया था। उस दौरान पुलिस ने 14 देसी पिस्टल, एक मस्कट गन और करीब 350 पिस्टल बनाने का माल बरामद किया था। बार-बार हो रही इन कार्रवाइयों ने खादर क्षेत्र में चल रहे हथियारों के काले कारोबार की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed