{"_id":"5f0dabbc8ebc3e63666ccd2c","slug":"arested-wheecal-loolere-crime-police-mathura-news-agr450366662","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख के टायरों से लदा ट्रक लूट कर भाग रहे थे दबोचे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख के टायरों से लदा ट्रक लूट कर भाग रहे थे दबोचे बदमाश
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े वाहन लुटेरे।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। फरह टोल से सोमवार सुबह पकड़े गए बदमाश 25 लाख रुपये की कीमत के टायरों से लदा ट्रक लूट कर भाग रहे थे। उनकी कार में ट्रक चालक बेहोश मिला। पुलिस ने कुल चार बदमाशों को लूटे गए ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने गोवर्धन व कोसीकलां में लूट की कई वारदातें भी कबूल की हैं।
पिछले दिनों कोसीकलां और गोवर्धन में हुईं वाहन लूट की वारदातों में पुलिस ने विक्रम गुर्जर के गिरोह को टारगेट पर ले रखा था। सोमवार अल सुबह पुलिस टोल पर नजरें गढ़ाए रही। अर्टिगा कार में सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। घेराबंदी कर पुलिस ने कार में बैठे हरिओम गुर्जर निवासी रांकौली थाना बरसाना और विक्रम गुर्जर निवासी बरहना थाना पहाड़ी भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। उनकी कार में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था।
पूछताछ में पता चला कि बेहोश ट्रक चालक जान मोहम्मद पुत्र हसरत निवासी जयहिंदपुरी थाना कामां, जिला भरतपुर है। वह 25 लाख से अधिक की कीमत के एमआरएफ कंपनी के टायर एक ट्रक में लेकर आ रहा था। रास्ते में बदमाश पहले ट्रक में बैठे और ट्रक चालक को पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और अपनी कार में डाल लिया। उसके ट्रक को दो अन्य बदमाश लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक लेकर जा रहे शहजाद पुत्र हनीफ मेव निवासी पीपल थाना गोपालगढ़ भरतपुर और नेत्रपाल पुत्र लज्जे गुर्जर निवासी रांकौली थाना बरसाना को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दतिया से ट्रक में सवार हुए थे लुटेरे
हैदराबाद से भिवाड़ी जा रहे ट्रक को लूटने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के दतिया से शहजाद कंडक्टर बनकर ट्रक चालक के साथ हो लिया। मथुरा से पहले चालक को पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।
गोवर्धन में लूटी थी इनोवा, कोसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली
विक्रम गुर्जर गिरोह ने ही कुछ दिन पूर्व गोवर्धन में इनोवा कार लूटी थी। यह इनोवा दिल्ली से किराए पर करके लाए थे। जबकि कोसीकलां में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी थी।
पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
बदमाशों को पकड़ने पर सीओ छाता जगदीश कालीरमण, छाता, फरह, शेरगढ़ पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। अभी इस गैंग पर काम बाकी है। कुछ और बदमाशों को भी सलाखों के पीछे किया जाएगा।
- गौरव ग्रोवर, एसएसपी