फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Applications for admission under the RTE will open on February 2

Mathura News: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन दो फरवरी से होंगे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission under the RTE will open on February 2
मथुरा। निजी स्कूलों में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत प्रवेश प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होगी। शासन ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। तीन चरणों में विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। इसके लिए कक्षावार आयु सीमा की घोषणा की गई है। पहले चरण के प्रवेश की लॉटरी 18 फरवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला दिया जाता है। इसके लिए अभिभावकों को आरटीई पोर्टल पर आवेदन करना होगा। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए 3-4 साल, एलकेजी के लिए 4-5 साल, यूकेजी के लिए 5-6 साल और कक्षा एक के लिए 6-7 की आयु तय की गई है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणाें में होगी। पहले चरण में 18 फरवरी को लॉटरी के जरिए छात्रों को चयन होगा। 20 फरवरी को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे। 9 मार्च को छात्रों के चयन होंगे। 11 मार्च को आवंटन पत्र दिए जाएंगे। तीसरे और आखिरी चरण के लिए 12 मार्च से 25 तक आवेदन होंगे। 27 मार्च को लॉटरी से छात्र चयनित होंगे। 29 मार्च को आवंटन पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज आवश्यक
अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो आरटीई पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।


मान्यता होगी निरस्त
जिलाधिकारी ने निजी विद्यालयों को अपने स्कूल में 25 प्रतिशत सीट आरटीई के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा है कि अगर किसी स्कूल ने प्रवेश नहीं दिया तो उसकी मान्यता निरस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed