{"_id":"56e066f04f1c1ba5578b459d","slug":"appeal-to-dm-for-helping-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का दर्द लेकर डीएम तक पहुंचे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का दर्द लेकर डीएम तक पहुंचे नेता
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों का दर्द लेकर डीएम तक पहुंचे नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुई बरसात और ओलावृष्टि का प्रभाव जिले के फरह ब्लॉक में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बुधवार को सपा, बसपा और अन्य पार्टी के नेताओं ने डीएम से मिलकर प्रभावित किसानों की मदद करने की अपील की है। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश दो दिन पहले ही इस मामले में डीएम से वार्ता कर चुके हैं।
बुधवार को बसपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात की। फरह क्षेत्र के किसानों के साथ जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम डीएम को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी देने पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल में डा. अवरार हुसैन सहित अनेक नेता शामिल रहे। इसके अलावा सपा प्रतिनिधि मंडल भी डीएम से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में इंजीनियर वीरभान सिंह, मयंक यादव, मुस्ताक, ताराचंद्र, असलम, पवन यादव , वीपी कुंतल, धर्मेन्द्र प्रधान आदि ने इस क्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए मुआवजा दिलाने की डीएम से अपील की।
विज्ञापन
गौरतलब रहे दो दिन पहले क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पूरी स्थिति से डीएम को अवगत कराया था। उनका कहना था कि किसानों की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस क्षेत्र में अनेक किसानों को पिछले वर्ष की ओलावृष्टि का भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। अब उन पर प्रकृति की दोहरी मार पड़ गई है।