फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   apose of fir against cms

सीएमएस के खिलाफ एफआईआर का विरोध

Wed, 03 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
apose of fir against cms
प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ ने महिला अस्पताल से नवजात के लापता होने के मामले में सीएमएस के खिलाफ एफआईआर पर कड़ी आपत्ति जताई है। पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। चिकित्सकों ने कोतवाल और शाम को डीएम से मुलाकात कर अपना मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

 
बुधवार को सुबह प्रादेशिक चिकित्सा सेवा के अध्यक्ष डा. पीके गुप्ता की अध्यक्षता में महिला अस्पताल में बैठक की गई। इसमें कहा गया चिकित्सकों का काम स्वास्थ्य सेवाएं देना है ना कि सुरक्षा करना।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सीएमएस और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जो चिकित्सकों के साथ गलत व्यवहार है। सचिव डा. मुनेंद्र  ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट निरस्त नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमएस डा. बीडी भास्कर, डा. केपी गर्ग, डा. देवेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, प्रवीन अग्रवाल, डा. मीनाक्षी, कल्पना तोमर आदि थे। चिकित्सकों के दल ने दोपहर में कोतवाल सीबी सिंह और शाम को डीएम राजेश कुमार से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डीएम ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने सुनाई खरी खोटी
मथुरा। महिला अस्पताल से नवजात के लापता होने के बाद बुधवार को भाजपा मोर्चा ने महिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया।

इस अवसर पर मोर्चा की अध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल ने कहा अस्पताल परिसर से बच्चे का लापता होना शर्मनाक है। पूरी तैयारी से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं को देख चिकित्सक और स्टाफ अपनी कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर हो गए।


इस दौरान महिला अस्पताल में ताले डाल दिए गए। इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीएमएस एसोसिएशन के सचिव डा. मुनेंद्र ने बताया कि महिला मोर्चा काली स्याही आदि लेकर तैयारी के साथ आया था, इसी के चलते चिकित्सकों ने मरीजों को देखना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed