फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anti-corruption team arrested contract worker posted at sub-centre red-handed while taking bribe In Mathura

Mathura News: उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा में दतिया उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन टीम ने इसे दबोचा है। 

विज्ञापन
anti-corruption team arrested contract worker posted at sub-centre red-handed while taking bribe In Mathura
उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दतिया उपकेंद्र पर तैनात संविदा बिजलीकर्मी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि बिजली चोरी की कार्रवाई का डर दिखाकर संविदा कर्मी उपभोक्ता से वसूली करने पहुंचा था। घटना के बाद विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संविदा कर्मी माधव तिवारी ने कुछ दिन पहले एक दुकान से जा रही वाईफाई केबल की वीडियो बना ली थी। आरोप है कि इसके बाद से संविदा कर्मी दुकानदार को एफआईआर कराने का डर दिखाकर रुपये की मांग कर रहा था। इससे परेशान दुकानदार ने मामले की शिकायत आगरा एंटी करप्शन टीम से की। 
विज्ञापन


टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। दुकानदार ने संविदा कर्मी को 10 हजार रुपये देने के लिए बुलाया। शनिवार को संविदाकर्मी ने जैसे ही रिश्वत के रुपये हाथ में थामे, एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम को आरोपी को फरह पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। टीम प्रभारी संजय राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed