{"_id":"655bb09e6c81f4d8b20b2dc4","slug":"another-death-in-raya-fire-mathura-news-c-369-1-mt11005-4050-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राया अग्निकांड में एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राया अग्निकांड में एक और मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राया के पटाखा बाजार में दिवाली के दिन हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के नौहझील के परिवार के तीसरे सदस्य रिंकू की भी दिल्ली एम्स में मौत हो गई। उसके पिता और एक भाई पहले ही दम तोड़ चुके हैं। इसी परिवार का सबसे छोटा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
नौहझील के आजाद नगर निवासी मोहन सिंह ने अपने बेटों रिंकू (26), राजेश (18) और जतिन (15) के साथ राया के गोपाल बाजार में पटाखों की दुकान लगाई थी। आग में मोहन सिंह सहित तीनों बेटे बुरी तरह झुलस गए थे। इन्हें दिल्ली एम्स में सभी को भर्ती कराया गया। सबसे पहले राजेश और उसके बाद पिता मोहन सिंह की मौत हो गई। सोमवार तड़के रिंकू ने भी दम तोड़ दिया।
सोमवार देर शाम तक पोस्टमार्टम न होने के कारण शव गांव नहीं आ सका। इधर, पति और बेटे की मौत के बाद से बदहवास फूलवती और उनकी बेटी रेखा व रिंकू की पत्नी खुशी को इसकी खबर नहीं दी गई है। फूलवती के तीन सगे भाइयों सुशील व ठाकुरदास और लखन व चचेरे भाई अनिल निवासीगण बमनई, हाथरस ने भी पटाखों की दुकान लगाई थी। ये सभी मौत के आगोश में समा चुके हैं।
विज्ञापन
पिता व दो भाइयों की मौत से अनजान है जतिन
हादसे में झुलसे मोहन के सबसे छोटे बेटे जतिन को उसके पिता व दो भाइयों राजेश और रिंकू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए इस सूचना को उससे छिपा रखा है।
डेढ़ वर्ष पहले हुआ था रिंकू का विवाह
रिंकू की शादी डेढ़ वर्ष पहले 18 फरवरी 2022 को हुई थी। पत्नी खुशी पहले देवर फिर ससुर और अब पति की मौत के सदमे से बदहवास है। परिवार में अब कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है।
पिता, भाइयों की मौत के बाद रेखा की शादी टली
मथुरा। राया के गोपाल बाग पटाखा बाजार में हुए भीषण अग्निकांड ने नौहझील निवासी फूलवती के परिवार को झकझोर दिया है। परिवार में तीन मौतें हो चुकी हैं। इसी परिवार का एक किशोर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद फूलवती की बेटी रेखा की शादी टाल दी गई है। उसकी 26 नवंबर को सगाई होनी थी।
रेखा का रिश्ता दिल्ली के प्रहलादपुर के अरुण कुमार गौतम के बेटे के साथ दो माह पहले हुआ था। मोहन, राजेश और रिंकू के दिल्ली एम्स में भर्ती रहने के समय अरुण कुमार ही वहां रहे। उन्होंने फूलवती को आश्वासन दिया है कि वह रेखा की शादी अपने ही बेटे से कराएंगे। इस दुखी की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। यहां तक की अरुण ने अपने पैसे भी रेखा के पिता, भाइयों के उपचार में लगाए हैं।