फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anju set a record for eating the most golgappas.

Mathura News: अंजू ने बनाया सबसे ज्यादा गोलगप्पे खाने का रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:05 AM IST
सार

कोसीकलां में अग्रवाल सभा द्वारा पांच दिवसीय गोलगप्पा खाओ प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं सहित प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन बेहद आकर्षक बना।

विज्ञापन
Anju set a record for eating the most golgappas.
कोसीकलां में प्रतियोगिता के विजेजाओं को सम्मानित करते आयोजक।

विस्तार

कोसीकलां। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में गोलगप्पा खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हुए विविध आयोजनों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को सरायशाही स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा सेठ एवं तरुण सेठ ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजू ने 32, संयोगिता 25 ने तथा पिंकी ने 20 तथा जूनियर वर्ग में राधिका ने 26 गोलगप्पा खाकर क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिपांशु गर्ग, कुश बिंदल, सार्थक अग्रवाल, जूनियर वर्ग में वंश गर्ग, यश अग्रवाल, काव्य बिंदल, गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता में उन्नति जैन, वाशू अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्राची अग्रवाल, जूनियर वर्ग में अवनी अग्रवाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मनीष बठैनिया, अमित बठैनिया ने सम्मानित किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, हेमा जाविया, मंत्री जगदीश गोयल, भारत अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अमित गुप्ता, रिंकी अग्रवाल, रूपल जैन, सपना जैन, बबली अग्रवाल, ललित अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन खुशबू गर्ग ने किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed