फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   an oath to promote indian culture

धर्म-संस्कृति के प्रचार का लिया संकल्प

Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
an oath to promote indian culture
केशवधाम में केंद्रीय रथ योजना के प्रशिक्षण शिविर का समापन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विहिप के प्रकल्प हरि सत्संग समिति की केंद्रीय रथ योजना के केशवधाम में चल रहे त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए 70 कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा के साथ धर्म और संस्कृति के प्रचार का भी संकल्प लिया। 
विज्ञापन


समापन सत्र को संबोधित करते हुए केशवधाम के निदेशक ललित ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की गहराइयां और विशेषताएं अनंत है। देश के सुदूर प्रांतों के ग्रामीण क्षेत्रों में यह संस्कृति आज भी जनमानस को आपस में जोड़ने का कार्य कर रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय रथ योजना संगठन के प्रभारी श्याम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में 24 रथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को धर्म-संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहे है। भविष्य में इन रथों की संख्या 50 की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रथ योजना के प्रमुख सपन मुखर्जी ने कहा कि धर्म-संस्कृति का महत्व लोगों को समझाने के लिए विहिप प्रयत्नशील है। इस अवसर पर राधावल्लभ, बुलाठीदास बियानी, भगवानदास बंसल, बच्चू सिंह, उमाशंकर मिश्र, सत्यनारायण आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed