फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An Assamese student, missing for three days, was found unconscious in Udaipur.

Mathura News: तीन दिन से लापता असम का छात्र उदयपुर में अचेत मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
An Assamese student, missing for three days, was found unconscious in Udaipur.
वृंदावन। गोधूलि पुरम स्थित एक आश्रम से बाजार जाने के बाद लापता हुआ असम का छात्र तीन दिन बाद राजस्थान के उदयपुर में रेल के दिव्यांग कोच में बेहोशी की हालत में मिला है। जीआरपी ने छात्र के परिजनों और साथी छात्रों से संपर्क कर यह जानकारी दी। पिछले दो दिनों से बेहोशी की हालत से न उबरने पर परिजन उसका दिल्ली में उपचार कर रहे हैं। परिजनों ने वृंदावन कोतवाली में छात्र के मिलने की सूचना दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, असम के डिब्रूगढ़ निवासी 21 वर्षीय दिवाकर उपाध्याय पिछले एक साल से गोधूलि पुरम स्थित प्रियाकांत जू आश्रम में रहकर वेद अध्ययन कर रहे थे। 27 दिसंबर की दोपहर को वह आश्रम से बाजार पुस्तक लेने के लिए निकले थे। उसके बाद वह लौटकर आश्रम नहीं पहंचे। साथियों ने 28 दिसंबर को कोतवाली में दिवाकर की गुमशुदगी दर्ज कराई। घटना के तीन दिन बाद राजस्थान उदयपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग कोच में बेहोशी की हालत में जीआरपी को वे मिले। पुलिस ने परिजनों और साथी छात्रों से संपर्क कर दिवाकर के मिलने की सूचना दी। पिछले दो दिनों से अचेतावस्था से न उबर पाने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed