फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ambulance services are on high alert for Holi.

Mathura News: होली पर एंबुलेंस सेवा हाईअलर्ट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ambulance services are on high alert for Holi.
मथुरा। होली के त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग ने 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने सभी एंबुलेंस इकाइयों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल ने बताया कि होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर समय एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस को प्रमुख चौराहों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और थानों के आसपास तैनात किया जाएगा। इससे जरूरतमंदों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। एंबुलेंस में ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं, आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

सड़क हादसे, आग, हार्ट अटैक, सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द, त्वचा संबंधी समस्या या अन्य किसी भी आपात स्थिति में 108 पर कॉल कर नि:शुल्क सेवा प्राप्त की जा सकती है। गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे संचालित रहेगी। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने कहा कि लोग त्योहार के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं। एंबुलेंस सेवा 108 या 102 नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed